spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

सूचना क्रांति के जनक स्व. राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को द्रोणासागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन में भारत के सूचना क्रांति के जनक एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर समस्त कांग्रेसजनों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

राजीव गांधी के राष्ट्र के निर्माण में योगदान, युवाओं के लिए उनकी दृष्टि, पंचायती राज की मजबूती, संविधान के 73वे एवं 74वें संशोधन एवं सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में क्रांति के लिए किए गए उनके कार्यो के साथ-साथ उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय. संदीप सहगल एडवोकेट, इन्दर सिंह एडवोकेट, इन्दुमान, विमल गुड़िया, अलका पाल तथा मुक्ता सिंह ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दिन एक महान जनक का गौरवशाली इतिहास के विकास जनक का दिन है। जिन्होंने सही मायनों में हिंदुस्तान को सोने की चिड़िया के समान भारत में विकास कर देश की जनता को तमाम योजनाएं धरातल पर विकसित की। स्व. राजीव गांधी की ही देन थी कि उन्होंने कम्प्यूटर, मोबाईल फोन, प्रत्येक परिवार के लिए फ्री डिश व युवाओं के लिए पंचायती राज की मजबूती प्रदान की। यह राजीव गांधी की ही देन थी कि जो वोटर वोट डालने का अधिकार रख सकता है। उनकी आयु 18 वर्ष रखी गई।

इस मौके पर पीसीसी सचिव अरुण चौहान, किसान कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष शशांक सिंह, इंदर सिंह एडवोकेट, विकल्प गुड़िया, सुहेल खान, जय सिंह गौतम, त्रिलोक सिंह अधिकारी, शफीक अंसारी, अर्पित मेहरोत्रा, मोहित चौधरी, सरित चतुर्वेदी, महेंद्र बेदी, विनोद मेहरोत्रा, मुशर्रफ हुसैन, मौ. वसीम आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles