spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

राधे हरि डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. महिपाल सिंह को मिला ‘टीचर ऑफ द ईयर’ सम्मान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर भौतिक विज्ञान डॉ. महिपाल सिंह को आज 5 सितम्बर 2021 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘टीचर ऑफ द ईयर 2021’ पुरस्कार से सम्मानित किया।

देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद सोसाइटी फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट इन साइंस तथा दिव्य हिमगिरी द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।

बता दें कि डॉ. महिपाल सिंह हमेशा शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते रहे हैं। सिंह ने अब तक कुल 37 शोध पत्र, एक बुक रिव्यू संपादित पुस्तक में, 1 अध्याय, 9 सामान्य लेख, 24 पाठ, 1 राष्ट्रीय भौतिक व्याख्यानमाला, 26 जन जागरण अभियान आयोजित किए हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रचार्या, उनके साथियों, छात्रों सहित अन्य गणमान्यों ने उन्हें इसके लिए बधाई दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles