spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

गजब : देवर ने किया दुष्कर्म, ससुर ने की छेड़छाड़, पति ने दिया 3 तलाक

हरिद्वार (महानाद) : एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर उसके साथ दुष्कर्म करने व 3 तलाक देने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने 16 ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

शहर निवासी एक महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व उसकी शादी हुई है। शादी के तुरंत बाद ससुरालवाले उसे कम दहेज लाने के कारण प्रताड़ित करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो वे लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। उसके ससुर उसके साथ छेड़खानी करने लगे उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। वहीं उसके देवर ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वहीं पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया और उसे घर से निकाल दिया।

पीड़ित विवाहिता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद वे उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। लेकिन, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर विवाहिता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए।

मामले में जानकारी देते हुए कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पीड़िता के पति के खिलाफ तीन तलाक, देवर के खिलाफ दुष्कर्म और ससुर के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। 13 अन्य ससुरालियों के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles