spot_img
spot_img
Tuesday, October 27, 2026
spot_img

काशीपुर : आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने 24 घण्टे में किया लूट का खुलासा

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : आईटीआई थाना पुलिस ने 24 घंटे के अुंदर लूट का खुलासा करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के माल की शत प्रतिशत रिकवरी करने में सफलता हासिल की है।

आईटीआई थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवालिक स्कूल के पास से 24 सितंबर को कोचिंग से घर लौट रहे युवक को बाइक सवार दो लुटेरों ने उसे रोक कर उसके साथ मारपीट कर उसकी जेब से पैसे निकालकर उसका फोन छीन कर फरार हो गए थे। जिसके बाद 25 सितंबर 2021 को छात्र के पिता ने थाने में लूट की तहरीर दर्ज करवाई। लूट की सूचना मिलते ही आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने मुकदमा दर्ज कर टीम गठित कर सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिये और जांच पड़ताल शुरू कर दी। एक सीसीटीवी ुुटेज में एक संदिग्ध मोटरसाईकिल दिखाई दी जिसके नंबर की तस्दीक की गई तो वह ढकिया क्षेत्र की निकली। जिसके बाद और छानबीन की गई तो बाइक सवार तथा लूट करने वाले दोनों लुटेरों कमलदीप सिंह तथा संदीप को 24 घंटे के भीतर कुण्डेश्वरी तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने बताया कि लूट के माल की शत प्रतिशत रिकवरी कर ली गई है। कमलदीप का आपराधिक इतिहास है। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles