spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड के कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली (महानाद) : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड के कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

सांसद अजय भट्ट, विधायक सतपाल महाराज तथा पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। सांसद अजय टम्टा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर रिटा. जनरल बीसी खंडूरी, रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ रावत तथा त्रिवेन्द्र सिंह रावत को शामिल किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मदन कौशिक को कार्यकारिणी में जगह दी गई है। राज्य महासचिव संगठन के तौर पर अजय कुमार को शामिल किया गया है।

स्टेट प्रभारी के तौर पर दुष्यंत कुमार तथा सह प्रभारी के तौर पर रेखा वर्मा को शामिल किया गया है।

डान लोड करें पूरी लिस्ट –

BJP-LIST

 

 

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles