spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

जसपुर के सरकारी अस्पताल में हर वक़्त तैयार मिलेंगे 30 ऑक्सीजन बैड

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : विधायक निधि एवं अशोक लेलैंड के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थापित 200 ली. प्रति मिनट क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का उदघाटन जिलाधिकारी रंजना राजगु़रु, विधायक आदेश सिंह चौहान, पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल एवं अशोक लेलैंड के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। ऑक्सीजन प्लांट की कीमत लगभग 40 लाख रुपये है और यह एक बार/एक समय में 30 बैड को ऑक्सीजन सप्लाई करने में सक्षम है। इसमें इमारत का निर्माण एवं पाइप लाइन का निर्माण विधायक निधि द्धारा किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र में आने वाले समय में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध रहेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र अब ऑक्सीजन के हिसाब से आत्मनिर्भर हो गया है। जिसका लाभ क्षेत्रीय जनता को स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मिलेगा। जसपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा भी अशोक लेलैंड कंपनी की ऑक्सीजन प्लांट में सहयोग के लिए प्रशंसा की गयी।

पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने कहा कि इस प्लांट की स्थापना से क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी अशोक लेलैंड एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की।

चिकित्साधिकारी डा. हितेश शर्मा ने इसे मील का पत्थर बताते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले रोगियों को इसका लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, डॉ. नरेश, डॉ. नेहा चौहान, डॉ. राजीव गौतम, डॉ. आशू सिंघल, डॉ. शाहरुख, डॉ. दीप्ति बंसल, अशोक लेलैंड के डीके सिंह, अनमोल सिंह ग्रेवाल, अमित गोयल, सुनील पेटवाल, विद्या तिवारी, तरुण गहलौत, अनिल नागर, सुधीर विश्नोई, सरवन सिंह सिद्धू, अंकुर सक्सेना आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles