spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

बड़ी खबर : भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा हुए भाजपा में शामिल

देहरादून (महानाद) : भीमताल विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा आज भाजपा में शामिल हो गए।

बता दें कि छात्र राजनीति से अपना सफर शुरु करने वाले राम सिंह कैड़ा पहले कांग्रेस कार्यकर्ता थे। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनावों में कांगेस के टिकट के लिए दावेदारी की थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी केतौर परचुनाव लड़ा और भीताल से विधायक चुने गये। धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां भाजपा से बढ़ने लगीं। भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में मंच पर पहुंचना, समुख्यमंत्री से लेकर कैबिनेट मंत्रियों का करीबी होना संकेत दे रहा था कि वे जल्द ही भाजपा में शामिल हो जायेंगे।

विदित हो कि राम सिंह कैड़ा हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में वर्ष 1992 में छात्रसंघ अध्यक्ष, 1994 में छात्रसंघ सचिव, 1999-2000 के के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष तथा 2001 में छात्र महासंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके बाद वे वर्ष 2003 में नाई-ढोलीगांव से जिला पंचायत सदस्य और 2008 में भुमका से क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे। कैड़ा की पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट से नजदीकियां रही हैं।

वहीं, 2022 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राम सिंह कैड़ा का भाजपा में शामिल होना विरोधी कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ाएगा।

बता दंे कि इससे पहले धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार तथा कांग्रेस के पुरोला से विधायक राजकुमार भी भाजपा मंे शामिल हो चुके हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles