spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

जसपुर : सुरेंद्र सिंह चौहान बने मंडी समिति के अध्यक्ष, सरवन सिद्धू उपाध्यक्ष

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह चौहान को मंडी समिति जसपुर का अध्यक्ष और सरवन सिंह सिद्धू को शासन के द्वारा नामित उपाध्यक्ष बनाया गया है। दोनों पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल की मौजूदगी में मंडी समिति कार्यालय पहुंचकर अपना -अपना चार्ज ग्रहण किया। मंडी समिति सचिव सहील अहमद ने दोनों को चार्ज ग्रहण कराया।

आज नवनिर्वाचित मंडी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान एवं उपाध्यक्ष सरवन सिंह सिद्धू ने पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान मौजूद सभी भाजपाइयों ने दोनों पदाधिकारियों को फूल मालायें पहनाकर स्वागत किया तथा मिठाई खिला कर बधाई दी।

अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने कहा कि उनका पहला कार्य किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करना होगा। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास से पार्टी ने उन्हें इस पद पर बैठाया है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह मंडी से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की परेशानियों को दूर करेंगे। साथ ही मंडी की आय बढ़ाने के भरसक प्रयास किए जाएंगे।

वहीं उपाध्यक्ष सरवन सिंह सिद्धू ने भी सरकार, संगठन, अपने सभी स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया। सिद्धू ने संगठन द्वारा जताए गये विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, प्रधान संघ अध्यक्ष ब्रह्मानंद लाहौरी, वीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा नगर महामंत्री डॉ. सुदेश चौहान, विनोद कुमार, योगराज सिंह, युवा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौहान, दारा सिंह, गुरचरन सिंह तोता, अनीता, विक्की चंद्रा, चेतन अग्रवाल, खड़क सिंह चौहान, अनिल नागर, खूब सिंह, विकल चौहान, अंकुर सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles