spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

भूसे के बोंगे में लगी आग, हजारों का भूसा हुआ राख

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : आज दोपहर एकता कॉलोनी निवासी एक पशु पालक के भूसे के बोंगे में आग लगने से हजारों रुपये का भूसा जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।

बता दें कि जसपुर खुर्द स्थित एकता कॉलोनी में पूरनलाल ने जानवरों के चारे के लिए भूसे का बोंगा बनाकर रखा था। आज सुबह अचानक भूसे के बोंगे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने कि कोशिश की। इस बीच कॉलोनी निवासी शक्ति सिंह ने फायर ब्रिगेड को फोन पर आग लगने कि सूचना दी। जिस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई और आग बुझाई। जिस जगह आग लगी थी उसके पास ही धान का खेत है। यदि समय रहते आग नहीं बुझायी जाती तो काफी बड़ा नुकसान हो सकता था।

पीड़ित पूरनलाल ने बताया कि वह गाय पालता है और उनका दूध बेचकर गुजरा करता है। कल ही उसके वहां बेटी की शादी थी। अधिकतर मेहमान भी घर में ही थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles