spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

बड़ी कामयाबी : 55.24 ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए रामनगर का युवक गिरफ्तार

सलीम अहमद
नैनीताल (महानाद) : अवैध स्मैक की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मल्लीताल पुलिस ने स्मैक की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी (55.24 ग्राम) करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी के आदेशानुसार जनपद नैनीताल में अवैध स्मैक की तस्करी/सेवन के विरुद्ध अभियान प्रचलित है। इसी क्रम में नैनीताल शहर में अवैध नशे की बढ़ती खरीद-फरोख्त की रोकथाम हेतु सीओ सिटी नैनीताल संदीप नेगीके दिशा- निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल प्रीतम सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मंगोली एसआई उमेश रजवार ने पुलिस टीम के साथ कल दिनाँक 06.11.2021 की रात्रि सघन चेकिंग अभियान के दौरान अल्ताफ सिद्दीकी (24 वर्ष) निवासी गुलरघट्टी, रामनगर नैनीताल को मोटरसाइकिल संख्या यूके 19 ए 0772 से 55.24 ग्राम अवैध स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। जो नैनीताल में अवैध स्मैक की सबसे बड़ी बरामदगी है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया।

एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 1000 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मंगोली, कोतवाली मल्लीताल एसआई उमेश सिंह रजवार, कांस्टेबल संजय सिंह तथा राजेश कुमार आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles