spot_img
spot_img
Saturday, April 11, 2026
spot_img

चन्द्रावती तिवारी कॉलेज की छात्राओं ने निकाली प्लास्टिक उन्मूलन जागरूकता रैली

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : उच्च शिक्षा निदेशालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में गठित पर्यावरण प्रकोष्ठ समिति के तत्वावधान में चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन अभियान के तहत दिनांक 04-01-2022 को जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने और प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का आवाहन करते हुए रैली का शुभारंभ किया।
रैली के माध्यम से छात्राओं ने नगरवासियों एवं दुकानदारों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील करते हुए प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त, उप प्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. पुष्पा धामा, शीतल अरोरा, डॉ. मंगला, मीनाक्षी पन्त, दीक्षा मेहरा, कृति टण्डन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles