spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

बदहाल उत्तराखंड के लिए भाजपा है जिम्मेदार : दीपिका गुड़िया

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के विफल 5 साल उत्तराखंड के लिए एक त्रासदी साबित हुए हैं। भाजपा के तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी उत्तराखंड में बढ़ती हुई बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था एवं शिक्षा व्यवस्था से प्रदेश बदहाल है।
गुड़िया ने बताया कि विगत दिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव तथा नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के आवाहन पर दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा कैंपेन का आवाहन किया। जिसमें भाजपा के तीनों मुख्यमंत्रियों की प्रदेश में नाकामियों का पोस्टर जारी कर दर्शाया है कि भाजपा ने प्रदेश में विकास के नाम पर केवल जनता को भटकाने का काम किया है। तीनों मुख्यमंत्रियों ने फ्लेक्सियों व पोस्टरों के नाम पर जनता की कमाई को बर्बाद करने का ही काम किया है।
दीपिका गुड़िया ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार की करनी और कथनी को समझ चुकी है। अब बदलाव ही एकमात्र मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए उतर चुकी है। अब सत्ता के संग्राम में भाजपा सरकार के नुमाइंदों द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनता से झूठे वादे कर सत्ता में जीत का स्वाद चख लिया परंतु विकास करने में फिसड्डी साबित रहे, ऐसे नुमाइंदों को जनता सबक सिखाने के लिए तैयार है और जनता बदलाव चाहती है।
गुड़िया ने कहा कि जनता विकासपरक सोच वाली कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के लिए कदम आगे बढ़ा चुकी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles