spot_img
spot_img
Saturday, October 10, 2026
spot_img

पंजाब : प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक या कोई साजिश

पंजाब (महानाद) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई है या कोई गहरी साजिश की गई थी। अब इस पर सवाल उठने शुरु हो गये है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को भंग किया जाना गहरी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हुए सवाल दागे कि प्रदर्शनकारियों को कैसे प्रधानमंत्री के रूट की जानकारी हुई। प्रदर्शनकारियों को फ्लाईओवर तक कैसे जाने दिया गया। जब सुरक्षाकर्मियों ने पंजाब सरकार से संपर्क साधने की कोशिश की गई तो सीएम के दफ्तर से किसी ने जबाव नहीं दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा क्या देखा कि उन्होंने एयरपोर्ट पर अधिकारियांे से कहा कि सीएम से कहना कि मैं जिंदा लौट आया।
वहीं इस घटना के बाद कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने भी विवादास्पद ट्वीट कर लिखा कि हाउज द जोश, हैशटैग पंजाब।


Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles