spot_img
spot_img
Tuesday, August 18, 2026
spot_img

उत्तराखंड के सुखद भविष्य का आधार बनेगी सपा: भुवन जोशी

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : समाजवादी पार्टी मीडिया पैनलिस्ट के प्रवक्ता प्रोफेसर भुवन जोशी ने काशीपुर में सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि उत्तराखंड को भाजपा व कांग्रेस ने पिछले 21 वर्षों से सिर्फ लूटने का कार्य किया है। आज छोटे राज्य की जनता के सपने तोड़ कर भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने सिर्फ अपने सपनों को सजाने का काम किया है।
भुवन जोशी ने कहा कि उत्तराखंड का सुखद भविष्य अगर कोई पार्टी बना सकती है तो वह समाजवादी पार्टी है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रतिबिंब है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में शासन करने वाली पार्टियों के नेताओं ने अपनी संपत्ति व अपने निजी संस्थानों का विकास किया है। जनता का विकास करने में भाजपा व कांग्रेस असफल साबित रही है।
प्रेस में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में तीसरे विकल्प के रूप में मजबूती के साथ अपना स्थान बना कर इस बार सरकार बनाने में अपनी मजबूत भूमिका निभाएगी। प्रोफेसर भुवन जोशी ने कहा कि जहां उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बेपनाह मौहब्बत वहां की जनता दे रही है। वहीं, उत्तराखंड की जनता भी अखिलेश यादव से बेपनाह मौहब्बत करती है और इस बार उनके उम्मीदवारों को उनका प्रतिबिंब समझकर उनको विधानसभा चुनाव में पहुंचाने का संकल्प ले चुकी है।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवि छाबड़ा, महानगर अध्यक्ष आदित्य शर्मा, जिला अध्यक्ष व्यापार सभा मौहम्मद नईम चौधरी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, सतीश यादव, आकाश यादव, मौहम्मद यामीन मंसूरी, प्रमोद कुमार शर्मा, हाजी अली कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles