spot_img
spot_img
Saturday, March 21, 2026
spot_img

नायब तहसीलदार ने महिला सिपाही की हत्या कर नाले में फेंका शव

लखनऊ (महानाद) : एक नायब तहसीलदार ने महिला सिपाही की हत्या कर उसका शव नाले में फेंक दिया। महिला विगत कई दिनों से लापता थी।

बता दें कि उप्र पुलिस मुख्यालय में तैनात सिपाही रुचि सिंह की हत्या के आरोप में प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज में तैनात नायब तहसीलदार और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी नायब तहसीलदार और महिला सिपाही के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि उसके और रुचि सिंह के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। रुचि सिंह अब उस पर शादी के लिए लगातार दवाब डाल रही थी। इससे परेशान होकर उसने सिपाही की हत्या करने की योजना बना ली। और मौका मिलते ही उसने सिपाही की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया।

बता दें कि बाराबंकी के असंद्रा थाने से स्थानांतरित होकर पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला सिपाही रुचि सिंह संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। इसके बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुख्यालय पर तैनात अनुभाग अधिकारी ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला सिपाही सात दिन से लापता थी, जिसके बाद गुरुवार को लखनऊ में पीजीआई इलाके के माती स्थित नाले में उसका शव मिला था।

एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक, बिजनौर जिले की रहने वाली महिला सिपाही रुचि सिंह पुलिस मुख्यालय में तैनात थी। रुचि अर्जुनगंज में किराए के मकान में रह रही थी। 13 फरवरी को रुचि की ड्यूटी थी लेकिन वह काम पर नहीं पहुंची। सिपाही के गैरहाजिर होने पर उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया था।

अनुभाग अधिकारी एमपी सिंह के मुताबिक, रुचि की गुमशुदगी सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज कराई गई थी। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles