spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

रामनगर : घर में घुसकर चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : घर में घुसकर रुपये चुराने वाले 3 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि विगत 7 मार्च 2022 को परवेज पुत्र छोटे निवासी शर्मा कालोनी, पूछड़ी, रामनगर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 6 मार्च 2022 को उनके निवास स्थल पूछड़ी, रामनगर में किसी के द्वारा उसके घर में घुसकर जैकेट की जेब से 3,500 रुपए चोरी कर ली गई है। परवेज की तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध एफआईआर सं. 79/22, धारा- 454/380 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरु की गई।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के दिशा निर्देशन में विवेचक एसआई नरेंद्र कुमार द्वारा मुकदमा उपरोक्त में अग्रिम कार्रवाई करते हुए वादी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर उपरोक्त चोरी की घटना में संलिप्त तीन नवयुवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये गये 3,500 रुपयों में से 2,200 रुपये नगद बरामद किए गए। उपरोक्त तीनों अभियुक्तगणों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में एसआई नरेन्द्र कुमार, कां. रविन्द्र कुमार तथा गगन भण्डारी शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles