spot_img
spot_img
Tuesday, April 14, 2026
spot_img

उत्तराखंड की हामी, पुष्कर धामी, पुष्कर धामी, फिर से बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

देहरादून (महानाद) : भाजपा आलाकमान ने एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बना दिया है। वे 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

आज हुई भाजपा विधायकमंडल दल की बैठक मंे वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना नेता चुन लिया है। आपको बता दें कि भाजपा ने अपनी पिछली सरकार के दौरान त्रिवेन्द्र सिंह रावत को हटाकर सांसद तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया था लेकिन फिर तुरंत ही उन्हें भी हटाकर युवा नेता पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड की कमान सौंपी थी। और उनके नेतृत्व में भाजपा ने उत्तराखंड के सारे मिथक तोड़ते हुए भारी बहुमत से जीत हासिल की थी लेकिन खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट से चुनाव हार गये थे। इसीलिए पिछले लगभग 10 दिन से मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन हो रहा था। लेकिन अब आलाकमान ने धामी के नाम पर मुहर लगाकर एक बार फिर से पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड की कमान सौंप दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles