spot_img
spot_img
Monday, October 26, 2026
spot_img

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

वाराणसी (महानाद) : वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हथियार की जांच के दौरान एक यात्री की बंदूक से अचानक गोली चल गई। हादसे में एयरपोर्ट पर तैनात दो एएआईसीएलएएस स्क्रीनर्स घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना रविवार, 16 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। वाराणसी एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, मुंबई जाने वाली आईएक्स-1810 फ्लाइट में सफर करने वाला एक यात्री अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट पहुंचा था। यात्री ने विमान में हथियार ले जाने की जानकारी पहले ही दी थी।

हथियार की जांच के दौरान चली गोली

एयरपोर्ट पर तय प्रक्रिया के तहत यात्री के हथियार की जांच की जा रही थी। इसी दौरान अचानक बंदूक से एक राउंड फायर हो गया। गोली चलने से वहां मौजूद दो एएआईसीएलएएस स्क्रीनर्स घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार से गोली किन परिस्थितियों में चली और सुरक्षा जांच के दौरान किन प्रक्रियाओं का पालन किया गया था।

एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, मामले से जुड़ी आगे की जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles