spot_img
spot_img
Wednesday, May 6, 2026
spot_img

काशीपुर : दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी पर नैनीताल हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।

बता दें कि विगत 10 मार्च को एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आयुष्मान हेल्थ केयर क्लीनिक के संचालक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और पुलिस से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी डॉ. के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

डॉ. ने अपने अधिवक्ता अभिषेक वर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका प्रस्तुत की थी। याचिका पर सुनवाई कर जस्टिस आलोक कुमार वर्मा ने डॉ. की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles