spot_img
spot_img
Sunday, October 25, 2026
spot_img

काशीपुर : अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन वारंटी गिरफ्तार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।

बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर टीसी मंजूनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने जगजीत पुत्र करनैल सिंह निवासी कुंडेश्वरी, काशीपुर को चेक बाउंस के मामले में गिरफ्तार किया है।

वहीं मेहर चंद पुत्र दीवान सिंह निवासी महादेव नगर को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा धारा 323, 504, 506 के मामले में फरार चल रहे वारंटी हरविदर सिंह पुत्र दिलावर सिंह निवासी ग्राम धनौरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों वारंटियों को न्यायालय में पेश किया है। तीनों आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे। तीनों के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए गए थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles