spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

जसपुर : जैन परिवार के विवादित मामले में एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज

जांच के बाद होगी कार्यवाही : कोतवाल धीरेंद्र कुमार

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : एक युवक ने अपने तहेरे भाई एवं बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष के खिलाफ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नवी मुंबई निवासी पूर्वीश जैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता हुकम चंद जैन के स्वामित्व का काशीपुर रोड पर पेट्रोल पंप के सामने एक बाग है। जिसका कुछ हिस्सा उसके पिता ने उसके नाम कर दिया है। यह संपत्ति सिविल जज न्यायालय के आदेश से 12 अक्टूबर 1993 को उसके परिवार के हिस्से में आई थी। तभी से उसके पिता इस संपत्ति पर काबिज है और इस संपत्ति के स्वामी हैं।

पूर्वीश जैन ने बताया कि रवीश जैन उनकी संपत्तियों पर नाजायज कब्जा करने की गरज से अनावश्यक बाधा डालता रहता है। कुछ दिन पूर्व आरोपी ने उसकी दुकानों पर भी नाजायज कब्जा करने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों का शांति भंग करने में चालान किया था। बीती 26 अप्रैल को आरोपी बाग के अंदर घुस कर वीडियो बनाने लगा और वहां पर पड़े सामान को ले जाने कोशिश करने लगा। आरोपी बार-बार उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देता है।

विदित हो कि पूर्वीश जैन के पिता हुकम चंद जैन सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी हैं जो कि अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। बार बार एक ही परिवार के विवादित मामले कोतवाली में पहुंचने के कारण नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 447/504/506 आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष रवीश जैन ने भी पूर्वीश जैन एवं उसके पिता हुकुमचंद जैन के खिलाफ आम के बाग के हरे पेड़ों को काटने की शिकायत पुलिस एवं वन विभाग में दर्ज कराई है। रविश जैन उर्फ राजा जैन ने बताया कि वन विभाग के रेंजर, काशीपुर ने रिटायर्ड आईआरएस हुकुमचंद जैन के नाम से 5000 का जुर्माना लगाया है।

वहीं, उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles