spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

रुद्रपुर : भाजपा नेता के 3 हत्यारोपी गिरफ्तार, संगठित होकर अपराध करता है पूरा परिवार

रुद्रपुर (महानाद) : पुलिस ने खनन विवाद में हुई भाजपा नेता की हत्या के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि विगत 14 मई 2022 की सुबह थाना पंतनगर क्षेत्रान्तर्गत शान्तिपुरी नं. 3 में गोविन्द सामन्त श्री ट्रेडर्स खनन पट्टा खेतों के पास खनन के वाहनों को रास्ते से हटाने को लेकर भाजपा नेता संदीप सिंह कार्की पुत्र जगत सिंह कार्की निवासी शान्तिपुरी नं. 3, थाना पन्तनगर जनपद उधम सिंह नगर व पंकज जोशी व विपक्षी 1. दीपक सिंह मेहता पुत्र मोहन सिंह मेहता 2- मोहन सिंह मेहता पुत्र भीम सिंह मेहता निवासीगण शान्तिपुरी न. 3, थाना पन्तनगर के बीच विवाद हो गया था। मोहन सिंह व दीपक सिंह द्वारा मौके पर ललित मेहता को हथियार पिस्टल के साथ बुलाया गया व मौके पर तीनों ने एक राय होकर ललित मेहता ने पिस्टल से संदीप कार्की की छाती में गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये।

मृतक के भाई किशन सिंह कार्की पुत्र स्व. जगत सिंह कार्की निवासी शान्तिपुरी नं. 3 की तहरीर पर एफआइ्रआर सं. 91/2022 धारा 341/302/323/506/34 भादवि बनाम दीपक सिंह मेहता पुत्र मोहन सिंह मेहता, मोहन सिंह मेहता पुत्र भीम सिंह मेहता तथा ललित सिंह मेहता पुत्र मोहन सिंह मेहता निवासीगण शान्तिपुरी नं. 3 पंजीकृत किया गया।

अभियुकतगण की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी के आदेश के अनुपालन व एसअपी रुद्रपुर एवं सीओ पन्तनगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पन्तनगर एव एसओजी उधम सिंह नगर को निर्देशित किया गया तथा उक्त घटना के अनावरण हेतु टीमें गठित की गयीं। उक्त टीमो द्वारा संयुक्त प्रयास करते हुए घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज एंव संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के उपरान्त सूचना संकलन करते हुए घटना के विभिन्न कारणों एवं विवादो पर कार्य करते हुए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश जारी रखते हुए दिनांक 15-16 मई 2022 को सूचना संकलन के आधार पर लालकुआं रोड, मन्दिर मस्जिद के पास से मोहन सिंह मेहता पुत्र भीम सिंह मेहता को दिनांक 16 मई 2022 को गिरफ्तार किया गया तथा ललित सिंह मेहता पुत्र मोहन सिंह मेहता को नगला बाईपास से आगे लालकुआं रोड पर गिरफ्तार किया गया। तथा दीपक मेहता पुत्र मोहन सिंह मेहता को गिरफ्तार किया गया। ललित मेहता की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला ए कत्ल एक अदद देशी पिस्टल 32 बोर व घटना में प्रयुक्त कार क्रेटा को भी बरामद किया गया है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि उनके और मृतक संदीप सिंह कार्की के मध्य खनन कार्यों को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। हमको शक था कि हमारी जेसीबी खनन अधिकारियों से संदीप कार्की व पंकज जोशी की शिकायत पर पकड़ी गयी थी जिस पर हमे ढाई लाख रुपये जुर्माना देना पड़ा था। जिस कारण रंजिश और गहरी हो गयी थी। हमारी जेसीबी का डाईवर घटना के दिन नहीं आया था। हमने पंकज जोशी को उसकी जेसीबी से गाड़ी भरने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। तब बात बढ़ गयी जिससे हमारी बेईज्जती हो गयी। तब हमने अपना ट्रक रास्ता रोकने के लिए खड़ा कर दिया। जिससे विवाद बढ़ गया संदीप कार्की बीच बचाव करने लगा तथा पंकज जोशी का पक्ष लेने लगा तब ललित मेहता ने संदीप कार्की को अपनी पिस्टल से गोली मार दी और मौके से क्रेटा गाड़ी से फरार हो गये। खनन के वर्चस्व को लेकर उक्त विवाद हुआ था। अभिगणों का पूरा परिवार संगठित होकर अपराध कारित करता है जिनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी।

पुलिस टीम को जिलाधिकारी उधम सिंह नगर युगल किशोर पंत द्वारा 10,000 व एसएसपी मंजूनाथ टीसी द्वारा 5000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles