spot_img
spot_img
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

संत निरंकारी सत्संग भवन गढ़ीनेगी में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

आकाश गुप्ता
काशीपुर/गढ़ीनेगी (महानाद) : सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के पावन आशीर्वाद से ब्रांच गढ़ीनेगी में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन का सामाजिक विभाग) द्वारा ब्लड बैंक की मांग पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संत निरंकारी मिशन ब्रांच गढ़ीनेगी, काशीपुर यूनिट नं 180 एवं स्थानीय श्रद्धालुओं, भक्तों एवं सेवादारों द्वारा निस्वार्थ भाव से रक्तदान किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत लगभग 66 श्रद्धालुओं एवं सेवादारों द्वारा रक्तदान किया गया। रक्त एकत्रित करने हेतु एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम के लगभग 10-11 सदस्य जोगा सिंह, शैलेश ठाकुर, श्वेता, नाजिम, कपिल चंद्रा, सरिता ठाकुर, प्रशांत, विपिन, मीनू कुमारी, मनु पांडे इत्यादि उपस्थित रहे।

शिविर का उद्घाटन सत्कार योग जोनल इंचार्ज राज कपूर के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मौजूद स्थानीय मुखी विजय सुधा, संचालक जसवीर सिंह, संचालक प्रवीण अरोरा काशीपुर इत्यादि अनेक संतों ने उपस्थित रहकर रक्त दाताओं की हौंसला अफजाई की। स्थानीय नगर वासियों द्वारा भी इस अवसर पर वहां पहुंचकर रक्तदान शिविर के साथ-साथ निरंकारी संत समागम का भी भरपूर आनंद लिया।

विशाल सत्संग का आयोजन भी प्रातः 10 बजे से प्रारंभ कर दिया गया, जिसमें स्थानीय जोनल इंचार्ज स्थानीय मुखी विजय सुधा द्वारा सभी रक्त दाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया गया और उन्होंने बताया कि मिशन द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन दिल्ली में वर्ष 1986 के नवंबर माह में वार्षिक निरंकारी संत समागम के अवसर पर किया गया। जिसमें बाबा हरदेव सिंह ने इस शिविर का उद्घाटन किया और मानवता को यह संदेश दिया कि रक्त नालियों में नहीं बल्कि नाड़ियों में बहना चाहिए। संत निरंकारी मिशन के सेवादार इस संदेश को चरितार्थ करते हुए दिन रात मानव मात्र की सेवा में तत्पर हैं। विशेष रूप में कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों में भी जन कल्याण के लिए निस्वार्थ भाव से सेवाएं की गयी है। मिशन द्वारा समय-समय पर निस्वार्थ भाव से सेवाएं की जा रही है और निरंतर जारी है। पिछले माह की 24 अप्रैल को विशाल रक्तदान शिविर लगभग 264 स्थानों पर लगाए गए। जिसके अंतर्गत लगभग हजारों की संख्या में लोगों ने रक्तदान दिया।

निरंकारी मिशन द्वारा जन हित के हेतु समय-समय पर अनेक सेवाएं की जाती रही हैं। जैसे स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, निःशुल्क चिकित्सा परामर्श केंद्र, निशुल्क नेत्र शिविर, प्राकृतिक आपदाओं में जरूरतमदों की सहायता इत्यादि सेवा के कार्य समाज सेवा के लिए हमेशा किए जाते रहे हैं। और इन सभी सेवाओं के लिए राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के द्वारा समय पर समय पर सराहा एवं सम्मानित भी किया गया है।

यह समस्त जानकारी स्थानीय काशीपुर मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा द्वारा दी गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles