spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

गजब : यूपी के इस थाने में लगा ‘भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है’ का बैनर

मेरठ (महानाद) : यूपी के मेरठ के थाने के बाहर लगे ‘भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है’ बैनर की फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शुक्रवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर एक ट्वीट करते हुए तगड़ा हमला बोला। अखिलेश ने ट्वीट करते हुए भाजपा सरकार के मजे लिए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरठ के मेडिकल थाने की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि

‘ऐसा पहली बार हुआ है इन पाँच-छह सालों में                                                                          सत्तापक्ष के लोगों का आना मना हुआ थानों में।

ये है उप्र की भाजपा सरकार का बुलंद इक़बाल!

अखिलेश यादव ने मेरठ के मेडिकल थाने की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है। तस्वीर में थाने में एक बैनर लगा हुआ है, जिस पर ‘भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है’ लिखा हुआ है। पोस्टर में आगे थाना प्रभारी संतशरण सिंह का नाम लिखा हुआ है।

बता दें कि एक दुकान पर कब्जे के विवाद को लेकर मेडिकल कॉलेज थाना पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपाईयों का आरोप था कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की है। इसी दौरान थाने के बाहर ‘भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में न आना मना है’ का बैनर लग गया। जैसे ही मामले की सूचना सीओ सिविल लाइंस देवेश सिंह को मिली वे मौके पर पहुंचे और लोगो को समझा बुझा कर शांत कर थाने से बैनर को उतरवाया।

मामले की जानकारी देते हुए भाजपा नेता शंभू पहलवान ने बताया कि इंचोली थाना क्षेत्र के मसूरी निवासी पूजा की शादी 4 साल पहले नौचंदी थाना क्षेत्र के वैशाली कॉलोनी निवासी अवधेश से हुई थी। अवधेश की गढ़ रोड पर मेडिकल थाना क्षेत्र में एक दुकान है। लगभग 8 महीने पहले अवधेश की बीमारी से मौत हो गई थी। जिसके बाद पूजा के ससुर श्याम सिंह और देवर अनुज ने उसे घर से निकाल दिया और अवधेश की दुकान पर कब्जा कर लिया।

शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता पूजा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मेडिकल थाने पहुंचे थे। सि पर पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी थाने बुला लिया। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता कर दी। इसकी सूचना मिलते ही भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और हंगामा काटने लगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके साथ अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान किसी ने थाने के बाहर बैनर लगा दिया। जिस पर लिखा था कि भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने पर आना मना है।

हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ देवेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर भाजपाईयों को शांत किया ओर बैनर थाने से उतरवा दिया।

वहीं, एसपी सिटी विनित भटनागर ने बताया कि कुछ लोगों ने प्रॉपर्टी विवाद के मामले में थाना मेडिकल कॉलेज पर अवैध रूप से दबाव बनाया है तथा पुलिस की छवि धूमिल करने के लिए थाने पर बैनर लगाया। इनमें से कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमें भी पंजीकृत हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles