spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

बाजपुर : 1 लाख रुपये और 7.37 ग्राम स्मैक के साथ स्मैक तस्कर गिरफ्तार

आकाश गुप्ता
बाजपुर (महानाद) : पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक लाख 3 हजार रुपये और 7.37 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पकड़े गए युवक के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

बता दें कि बीती रात बाजपुर के ग्राम केशोवाला के समीप पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी कि पुलिस को देखकर एक युवक ने भागने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने युवक का पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। पुलिस को युवक के पास से 7.37 ग्राम स्मैक और स्मैक बेचकर प्राप्त की गई 1 लाख 3 हजार रुपए की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस को युवक के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक जुबैर अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि युवक के पास से प्राप्त हुए मोबाइल फोन की जांच की जा रही है जिसके आधार पर युवक के संपर्क में आए लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्य कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles