spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

काशीपुर : नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर किया दुष्कर्म का प्रयास, बनाया अश्लील वीडियो

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : पुष्प विहार कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कालोनी के ही एक युवक पर उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने तथा वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक ने गलत काम करने की नीयत से उसकी पुत्री का हाथ पकड़ कर गली में ले जाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुष्प विहार कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 बर्षीय नाबालिग पुत्री घर पर ही रहती है। कालोनी निवासी दीपक पुत्र मुखराम उसकी पुत्री के साथ आये दिन छेड़छाड़ करता है। आरोपी युवक ने उसकी पुत्री का वीडियो भी बना लिया है। वह वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। 28 मई की सुबह आरोपी युवक ने रास्ते में रोक कर गलत काम करने के लिए उसकी पुत्री का हाथ पकड़ गली में घसीट कर ले जाने लगा। वह किसी तरह उससे हाथ छुड़ाकर भाग कर घर पहुंची और परिजनों को रोते रोते सारी बात बताई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354 आईपीसी तथा पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles