spot_img
spot_img
Saturday, April 11, 2026
spot_img

हर वक्त खड़ा हूं पीड़ितों के साथ : राजेश कुमार

रवि सरना
बाजपुर (महानाद) : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने ग्राम रणपुरी हजीरा पहुँचकर अग्निपीड़ितों का हाल जाना। साथ ही आग से हुए नुकसान बावत जानकारी ली। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पुष्कर सिंह धामी की सरकार पीड़ितों के साथ हैं।

राजेश कुमार ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक व जनप्रतिनिधि द्वारा बार-बार यह कहकर कि हमारी सरकार नहीं है, वे अपनी नैतिक जिम्मेदारी व अपने कर्तव्यों से बच नहीं सकते। जनता ने उन्हें चुना है।

राजेश कुमार ने व्यक्तिगत रूप से कुछ सहयोग अग्नि पीड़ितों को दिया। भवन निर्माण हेतु संबंधित मैटेरियल की व्यवस्था की व भोजन हेतु राशन की व्यवस्था भी करवाई। उन्होंने कहा कि मैं पीड़ितों के साथ हर वक्त खड़ा हूं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles