spot_img
spot_img
Friday, March 27, 2026
spot_img

इन 5 चीजों के इस्तेमाल से बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा

महानाद डेस्क : कार्डियोवैस्कुलर डिजीज इस दुनिया में लोगों की मौत का प्रमुख कारण हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, वर्ष 2019 में दिल के रोगों से लगभग 17.9 मिलियन लोगों की मौत हुई, जो दुनियाभर में होने वाली मौतों का 32 प्रतिशत है। चिंता की बात यह है कि इनमें से 85 फीसदी मौतें दिल का दौरा यानी हार्ट अटैक और स्ट्रोक के कारण हुई हैं।

क्यों आता है हार्ट अटैक?
हार्ट अटैक एक नॉर्मल समस्या बन गई है। अब सिर्फ बुजुर्ग या बीमार ही नहीं बल्कि युवाओं की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो रही है। किसी को दिल का दौरा तब पड़ता है, जब हृदय की मांसपेशियों के एक हिस्से को पर्याप्त रक्त नहीं मिलता है। कोरोनरी आर्टरी डिजीज (सीएडी) दिल के दौरे का मुख्य कारण है। इसमें मरीज की खून की नसों में गंभीर ऐंठन या ब्लॉकेज या संकुचन होना है, जिससे हृदय की मांसपेशियों में रक्त का प्रवाह थम सकता है।

हार्ट अटैक के कारण?
वैसे तो हार्ट अटैक के कई कारण हैं जैसे – खराब जीवनशैली, उम्र और पारिवारिक इतिहास लेकिन इसकी एक बड़ी वजह यह हो सकती है कि आप क्या खाते-पीते हैं। ऐसा माना जाता है कि रोजाना खाई जाने वाली कुछ चीजें हृदय रोग और दिल के दौरे के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। गलत खान-पान आपका ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकते हैं, जो हार्ट अटैक का कारण बन सकते हैं।

रेड मीट या लाल मांस –
एक अध्ययन के अनुसार, लाल मांस के अधिक सेवन से दिल के रोगों का खतरा बढ़ सकता है, जिससे आपको हार्ट अटैक आ सकता है। लाल मांस में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो खून की नसों में गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है। जाहिर है शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ना दिल के दौरे को निमंत्रण देना है।

सोडा, कोल्ड ड्रिंक या मीठे पेय पदार्थ –
बहुत अधिक मात्रा में सोडा या कोल्ड ड्रिंक्स जैसे मीठे पेय पदार्थों का सेवन करने से सिर्फ हार्ट अटैक का ही नहीं बल्कि शुगर, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे का भी खतरा बढ़ जाता है। दिल को स्वस्थ रखना है, तो इन चीजों से बचें और सादा पानी, नारियल पानी, नींबू पानी जैसे पेय पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें।

नमकीन, बिस्कुट, केक –
तरह-तरह की नमकीन, बेक्ड बिस्कुट और केक जैसी चीजों को बहुत अधिक सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा ज्यादा होती है। यह चीजें ट्राइग्लिसराइड लेवल )बैड कोलोस्ट्रोल) भी बढ़ा सकती हैं, इनसे हृदय रोग हो सकता है। वास्तव में इन चीजों को बनाने के लिए मैदा का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपके ब्लड में शुगर के लेवल को बढ़ा सकता है।

नमक, चीनी और वसा –
एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिक चीनी, वसा और नमक वाले खाद्य पदार्थ आपके दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इन चीजों का सेवन बहुत कम या करना ही नहीं चाहिए। इनके बजाय फल और सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और कम वसा वाले डेयरी उत्पादों का सेवन करें।

सफेद चावल, ब्रेड और पास्ता –
सफेद चावल, ब्रेड और पास्ता शुगर में बदल जाते हैं जिससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। मैदा से बने ब्रेड, पास्ता और स्नैक्स में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की कमी होती है। यह चीजें शुगर में बदल जाती हैं, जिसे आपका शरीर वसा के रूप में लेता है। जाहिर है वसा हृदय रोग और टाइप-2 डायबिटीज से जुड़ा हुआ है।

डिस्क्लेमर – यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से संपर्क करें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles