spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

जसपुर : तेजतर्रार कोतवाल अशोक कुमार उर्फ ‘सिंघम’ टीम ने पकड़ा स्मैक तस्कर

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशा/मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के अंतर्गत पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 20.67 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की बाजार कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई जा रही है।

बता दें कि नवनियुक्त तेजतर्रार कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि बीते रोज सूत मिल पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट, एसआई सुशील कुमार, कांस्टेबल नवीन कुमार समेत पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की सुरागरसी कर रहे थे। पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर भगवन्तपुर चौराहे पर एक युवक की घेराबंदी की गई। युवक पुलिस को देख कर इधर-उधर को भागने लगा। तो पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 20.67 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना नाम जीशान निवासी बिठौरा, फतेहगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश बताया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत लगभग 2 लाख रुपये है। कोतवाल ने बताया कि नगर क्षेत्र में स्मैक का कारोबार किन-किन जगह पर किया जा रहा है। पुलिस इसकी भी जांच में जुटी है। तेज तर्रार कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि जसपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नशा तस्करों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

यहां बता दें कि कुछ वर्षों पूर्व तेजतर्रार पुलिस ऑफिसर अशोक कुमार ने जसपुर में चार्ज ग्रहण किया था। तब से अपनी कार्यप्रणाली के चलते क्षेत्र भर के लोगों ने उन्हें ‘सिंघम’ का नाम दिया था। युवा उन्हें सिंघम के नाम से जानने पहचानने लगे। चौकिंग के दौरान ‘सिंघम’ को देखकर लोग गली-मौहल्ला बदलकर जाने आने लगे। अब लगभग 10 दिन पूर्व अशोक कुमार ने जसपुर कोतवाली के कोतवाल के रूप में चार्ज ग्रहण किया। चार्ज संभालते ही असामाजिक तत्वों/लोगों में खलबली मच गई। कोतवाल अशोक कुमार ने नगर क्षेत्र के प्रत्येक चौराहे पर चेकिंग आरंभ कर दी। सैकड़ों वाहनों का चालान किया। हजारों रुपया संयोजन शुल्क के रूप में वसूल किया। नशे पर काफी हद तक रोकथाम लगी।

जसपुर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं संस्थाओं, व्यापारियों आदि ने तेजतर्रार कोतवाल अशोक कुमार से काफी उम्मीदें जताई हैं। कोतवाल अशोक कुमार उर्फ सिंघम ने बताया कि वह लोगों का भरोसा नहीं तोड़ेंगे। कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles