spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

शीतला माता मंदिर में माता के पूजन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आकाश गुप्ता

काशीपुर (महानाद) : मुखर्जी नगर स्थित श्री शीतला माता मंदिर में माता के पूजन को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओ ने माता शीतला की पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हुए मनौतियां मांगी। साथ ही अपने परिवारों के स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

आपको बता दें कि मंदिर में यूं तो वर्षभर श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं, लेकिन चैत्र व आषाढ़ मास में माता शीतला के विशेष पूजन के चलते भारी भीड़ उमड़ती है। विशेषकर सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ता है। इसके अतिरिक्त आषाढ़ मास की पूर्णिमा को माता शीतला का विशेष पूजन किये जाने की प्रथा है। इस बार आषाढ़ पूर्णिमा कल यानि बुधवार को है। बुधवार को मंदिर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा होगा। साथ ही मंदिर के बाहर लगी खिलौने व प्रसाद की दुकानों पर भी श्रद्धालु खरीदारी करते नजर आयेंगे।

मंदिर के प्रबंधक/पीठाधीश पं. संदीप मिश्रा ने बताया कि आषाढ़ मास में माता के पूजन का विशेष महत्व है। पूरे मास सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को यहां श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाते हैं। माता को विशेष रूप से काले चने व चने की दाल, बताशे, पुए व हल्दी का प्रसाद चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि महिलाएं माता से अपने बच्चों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हैं, जिसे माता अवश्य पूरी करती हैं।

मिश्रा ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles