spot_img
spot_img
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

काशीपुर : बीरबल की खिचड़ी बना ओवर ब्रिज निर्माण, व्यापार मण्डल ने नितिन गडकरी को भेजा ज्ञापन

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने महाराणा प्रताप चौक पर बन रहे फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराये जाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को एक ज्ञापन भेजा है।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक पर बन रहे फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य 5 वर्ष बीत जाने के उपरान्त भी कार्य पूरा ना होने के शहर के व्यापारी व जनमानस परेशान हैं। इस ओवर ब्रिज की लम्बाई मात्र 500 मीटर भी नहीं है। पिछले 5 वर्षाे से इस फ्लाईओवर ब्रिज का कार्य इतनी धीमी गति से चल रहा है। पिछले वर्षाे से इस निर्माण के चलते व्यापारियों के व्यापार चौपट हो गये है। कुछ व्यापारियों ने वहां पर व्यापार ही करना बन्द कर दिया है। जिससे काशीपुर शहर दो भागों में बंट गया है। जो व्यापारी वहां है वह भी वहां उड़ रही धूल मिट्टी से परेशान हैं।

व्यापार मण्डल ने बताया कि पुल निर्माण संस्था ने प्रशासन को अब 30 जून तक का समय दोनों ओर की सर्विस रोड व निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक यह निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। ऐसी प्रतीत होता है कि जिस गति से निर्माण कार्य चल रहा है। उससे होता है कि इस निर्माण कार्य को पूरा होने में अभी कई वर्षाे का समय लगेगा।

ज्ञापन भेजने वालो में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिला अध्यक्ष योगेश विश्नोई, राजकुमार यादव, पुनीत मोहन जोशी, ओमप्रकाश, सनत पैगिया, केवल कृष्ण छाबड़ा, संजय भाटिया, रजत कुमार, प्रीति कुमार, किशन गुप्ता, हरीश अरोरा आदि शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles