spot_img
spot_img
Thursday, January 15, 2026
spot_img

कालाढूंगी रिसोर्ट मर्डर खुलासा : साथी अमन सैनी ने की थी कुक की हत्या

विकास अग्रवाल                                                                                                         कालाढूंगी (महानाद) : पुलिस ने कालाढूंगी क्षेत्रांतर्गत रिसोर्ट में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का महज 24 घंटों में खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि कल दिनांक 3 अगस्त 2022 को थाना कालाढूंगी में सूचना प्राप्त हुई कि बैलपड़ाव क्षेत्र अंतर्गत बक्सेन्ट रिसोर्ट पवलगढ़ बैलपड़ाव में गिरीश चन्द्र त्रिपाठी, पुत्र दिनेश चन्द्र त्रिपाठी उम्र-54 वर्ष निवासी पवलगढ़, बैलपड़ाव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। उक्त सूचना पर एसपी सिटी हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर सहित थानाध्यक्ष कालाढूंगी राजवीर सिंह नेगी व चौकी प्रभारी बैलपडाव विरेंद्र बिष्ट पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

उपरोक्त सनसनीखेज हत्या की वारदात के अनावरण हेतु एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट अधीनस्थ पुलिस अधिकारी गणों को उपरोक्त हत्याकांड के त्वरित अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।

उपरोक्त सनसनीखेज हत्याकांड का अनावरण करते हुए एसपी सिटी हल्द्वानी हरवंश सिंह ने बताया कि गठित पुलिस टीम को उक्त हत्याकांड के संबंध में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त को होटल कर्मी – राजेन्द्र डोभाल, सुरेश सनवाल, पुष्कर धामी व मृतक गिरिश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा छोटी-छोटी बातो को लेकर परेशान करते थे तथा लड़ाई झगड़ा करते हुए उसके साथ मारपीट करते थे। दिनांक 02/08/2022 को रिसोर्ट परिसर में राजेन्द्र डोभाल एवं मृतक गिरीश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा मोबाइल मांगने के दौरान मोबाइल रिचार्ज को लेकर उक्त दोनों उसके साथ लड़ाई- झगड़ा कर मारपीट की गई। जिससे क्षुब्ध होकर उसने दोनों व्यक्तियो को जान से मारने का इरादा बनाया।

राजेन्द्र डोबाल के दुबला-पतला होने के फलस्वरुप पहले गिरीश चन्द्र त्रिपाठी को मारने का मन बनाया। और मृतक गिरीश चंद्र त्रिपाठी को गार्ड रुम से सोने के बहाने ड्राईवर रुम में ले जाकर, मृतक के लिए बीडी लाने हेतु बाहर जाना कहकर बक्सेन्ट रिसोर्ट के किचन में जाकर एक स्टील का एवं एक लोहे का चाकू पेट में छुपाकर लाया व बीड़ी जलाने के बहाने मृतक के पास गया। इसके पश्चात दोनों चाकूओ को तकिये के नीचे छुपाकर रख दिया। मृतक गिरीश चंद्र त्रिपाठी के सोने के 5 मिनट के पश्चात अभियुक्त द्वारा अपने बायें हाथ में तकिया व दाहिने हाथ में चाकू लेकर बाएं हाथ में रखे तकिये से मृतक का मुंह दबाकर दाहिने तरफ करवट में लेटे मृतक के पेट व पीठ पर लगातार कई वार किए गए जिससे मृतक गिरीश चंद त्रिपाठी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम के  उत्साहवर्धन हेतु 5000/- रुपये नकद धनराशि पारितोषिक हेतु घोषणा की गई है।

बरामद माल/स्थान

1-अभियुक्त के रिसोर्ट में स्थित बेड के नीचे से एक पन्नी के अन्दर खून से लथपथ टी-शर्ट व लोवर

2- खून से लथपथ दो चाकू कपड़े के अन्दर लपेटे हुए/स्थान- रिसोर्ट के पीछे के गेट के पास स्थित पुराने पड़े तन्दूर के अन्दर से।

3- अभियुक्त के दाहिने हाथ से एक अदद कड़ा

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कालाढूंगी राजवीर सिंह नेगी, चौकी प्रभारी बैलपड़ाव बीरेन्द्र सिंह बिष्ट, एसआई विजय कुमार (चौकी प्रभारी कोटाबाग), एसआई गगनदीप सिंह, कां. गगनदीप सिंह, नसीम अहमद, वीरेन्द्र रौतेला, रविन्द्र सिंह, लेखराज सिंह, मिथुन कुमार, जसवीर सिंह, अमरेन्द्र सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles