spot_img
spot_img
Friday, February 13, 2026
spot_img

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोटर साइकिल पर निकाली तिरंगा यात्रा

मोहित गोयल
सल्ट (महानाद) : आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13-15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान किया है। इस अभियान के तहत देश के 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।

आजादी का अमृत महोत्सव ‘हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम’ के अंतर्गत मोटरसाईकिलों पर एक भव्य तिरंगा यात्रा हिनौला बाजार से पैसिया बाजार तक निकाली गई। यात्रा का समापन समारोह रा.इ.कॉलेज नैकणा पैसिया में किया गया। विद्यालय परिवार ने तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। भाजपा विधायक महेश जीना ने विद्यालय के सभी छात्रों से अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की तथा छात्रों के हित में विद्यालय को विधायक निधि से 5 कंप्यूटर देने की घोषणा की।

इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए संयोजक सुजीत चौधरी, सह संयोजक वीरेंद्र सिंह रावत, सल्ट मंडल अध्यक्ष विक्रम बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह भंडारी, मंडल महामंत्री भगवत बोरा, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद ध्यानी, सूरज रावत, महेंद्र राणा सहित भाजपा के अनेकों कार्यकर्ताओं और सल्ट की जनता ने पूरा योगदान दिया।

प्रधानाचार्य जीआईसी नैकणा पैसिया गिरीश जोशी ने विद्यालय परिवार की ओर से नए भवन की स्वीकृति और कंप्यूटर की घोषणा के लिए विधायक जीना को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles