spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

दूसरी औरतों से संपर्क रखने का किया विरोध तो दे दिया तीन तलाक, भाई को पीटकर कर दिया घायल

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : दूसरी औरतों से संपर्क रखने का विरोध करने पर पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि जब उसका भाई इस बाबत जानकारी करने ससुराल गया तो उसके पति व ससुरालियों को लाठी-डंडों और लोहे के वाइपर से मारपीट कर घायल कर दिया।

बता दें कि ग्राम दौलपुरी बमनिया जिला मुरादाबाद निवासी मोसमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 मई 2021 को उसका निकाह मौहल्ला नईबस्ती, कटोराताल, काशीपुर निवासी फाजिल से हुआ था। मोसमा का आरोप है कि उसका पति फाजिल दूसरी महिलाओं के संपर्क में रहता है और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। जब उसने अपने सास-ससुर से शिकायत की तो उन्होंने उसे समझने की बजाय सब्र करने की सलाह दी।

मोसमा ने बताया कि 6 माह पूर्व उसने एक पुत्री को जन्म दिया। बीती 21 अगस्त को फाजिल पूरी रात घर नहीं आया। 22 अगस्त की सुबह के करीब पांच बजे वह घर आया। कारण पूछने पर उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगा और आवेश में आकर अन्य ससुरालियों के सामने तीन बार तलाक देकर उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया।

मोसमा ने बताया कि वह अपने भाई दानिश के घर चली गई। जब उसका भाई उसे लेकर पति से बात करने के लिए ससुराल पहुंचा तो फाजिल गाली गलौज कर हाथापाई पर उतर आया। आरोप है कि फाजिल के भाई जावेद तंजीम और पिता शकील मुल्ला ने उसके भाई दानिश पर लोहे के वाइपर से हमला कर दिया। फाजिल ने बोतल में रखे तेजाब से उसके चेहरे को जलाने का प्रयास किया।

मोसमा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles