spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

भारी बारिश के अलर्ट के बाद डीएम ने घोषित की छुट्टी

हल्द्वानी (महानाद) : मौसम विभाग द्वारा जनपद के लिए दिनांक 16 सितम्बर को रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके दृष्टिगत डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

बता दें कि मौसम विभाग, देहरादून से जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 16 सितम्बर, शुक्रवार को नैनीताल जनपदों में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ-साथ कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी को देखते हुये डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने 16 सितम्बर, शुक्रवार को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों को बंद रखने के आदेश दिये हैं। वहीं सभी प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे।

डीएम के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles