spot_img
spot_img
Thursday, October 22, 2026
spot_img

जसपुर : भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा का हुआ भव्य स्वागत

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : भारतीय जनता पार्र्टीी काशीपुर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के प्रथम बार जसपुर आगमन पर भाजपाइयों ने बड़े जोश खरोश के साथ फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।

आज मंगलवार को अफजलगढ़ रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा का भाजपाइयों ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुखीजा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व समेत प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने विश्वास जताते हुए उनको जो जिम्मेदारी दी है, उस पर वह हर संभव खरा उतरने का प्रयास करेंगे और बूथ स्तर से लेकर पार्टी के हर कार्यकर्ता को साथ रखकर काम करने का उन्होंने संकल्प भी लिया।

जिलाध्यक्ष सुखीजा ने कहा कि वह केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणी योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने नगर पालिका, निकाय, क्षेत्र पंचायत एवं लोकसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए कहा कि उनके आगे बहुत बड़ी चुनौतियां हैं। इन चुनावों में पार्टी का परचम लहराने के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से ही जुट जाने का आह्वान किया। इससे पूर्व कार्यक्रम को अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल आदि ने संबोधित किया।

उधर, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुखीजा का भाजपाइयों ने भूतपुरी, नादेही बॉर्डर, महुआडाबरा आदि स्थानों पर भी स्वागत किया और उनको विशाल बाईक रैली के साथ जसपुर तक लेकर आए। रास्ते में उनका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सुधीर कुमार, मंडी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, खड़क सिंह चौहान, डॉ. सुदेश कुमार, विनोद कुमार, तरुण गहलौत, प्रदीप गोयल, सरवन सिंह सिद्धू, राम मल्होत्रा, कमल चौहान, शीतल जोशी, विहिप के यशपाल राजहंस, आनंद कुमार वाल्मीकि, अशोक कुमार प्रजापति, कुलदीप बंसल, सनी पधान, उमा विश्नोई, वीना नागर, रेखा गुप्ता, मोनी शर्मा, अनीता पवार, राधा रानी, विमला चौधरी, शाहिद सेनापति आदि मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, महामंत्री डॉ. सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष विनोद कुमार आदि ने संयुक्त रूप से काशीपुर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा को श्री राधा कृष्ण की फोटो फ्रेम भेंट की।

वहीं अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने भी बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो फ्रेम जिलाध्यक्ष सुखीजा को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles