spot_img
spot_img
Thursday, October 22, 2026
spot_img

काशीपुर : वकील पर कार्रवाई की मांग को लेकर मौहल्लेवासियों ने दिया कोतवाली में धरना

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक वकील पर अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए मौ. कटोराताल के अनेकों निवासियों ने कोतवाली में धरना प्रदर्शन कर वकील के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एसपी काशीपुर को सौंपे ज्ञापन में मौ. कटोराताल के अनेकों निवासियों ने कहा कि वे एक एडवोकेट के अत्याचारों से अत्यन्त परेशान हैं। वह अपने वकील होने का रौब दिखाकर पुलिस पर दबाव डाल रहे हैं और की गई रिपोर्ट पर एफआर लगाने का दबाव बना रहे हैं। इसके इस अत्याचारों से क्षुब्ध व परेशान होकर मौहल्लेवासियों ने आज कोतवाली गेट पर मजबूरी में धरना प्रदर्शन किया है। क्योंकि उक्त वकील के विरुद्धपुलिस प्रशासन कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहा है, जिससे उसके व उसके साथियों के हौंसले अत्यन्त बुलन्द हो गये हैं। मौहल्लेवासियों की पुरजोर मांग है कि उक्त वकील के विरुद्ध जनहित में कठोर से कठोर कार्यवाही की जाये जिससे यह एक नजीर बन जाये और आगे भविष्य में अपने वकील होने का रौब दिखाकर न्यायप्रिय लोगों का उत्पीड़न किसी स्तर पर न हो।

वहीं धरने पर बैठे लोगों को व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी ने भी अपना समर्थन दिया। प्रभात साहनी ने कहा कि वकीलों के दबाव में वकील पर किये मुकदमे को निरस्त न किया जाये और व्यापारियों का उत्पीड़न न किया जाये।

धरना प्रदर्शन में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर, मौ. फिरोज, मौ. कासिम, मौ. फैजान, मौ. आमिर, सुहैल अब्बास, अब्दुल हमीद, मौ. नाजिम, मौ. वसीम, फाहद अली, हदनान, फैसल, एहतेशाम, मौ. साजिद, सुमेस वर्मा, नूरे आलम, शहजाद, निमिश अग्रवाल, मोहसिन सहित भारी संख्या में मौहल्लेवासी उपस्थित थे।

उधर एसपी काशीपुर अभय कुमार सिंह ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles