spot_img
spot_img
Thursday, April 30, 2026
spot_img

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने किया ने स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ

रुद्रपुर (महानाद) : केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री भारत सरकार अजय भट्ट ने आज नगर निगम रुद्रपुर के सभागार में कृष्णा हॉस्पिटल द्वारा पर्यावरण मित्रों के लिए लगाये गये स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

इस दौरान मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जो हमारे समाज एवं पर्यावरण के लिए समर्पित है ऐसे पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य की चिंता कर इस शिविर का आयोजन किया है, यह सराहनीय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी की धरती पर पर्यावरण मित्रों के पैर धो कर दिल से सम्मान किया एवं बहुत सुन्दर सन्देश दिया है कि हम सबको इनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में सीवर लाईन की सफाई करते हुए कई लोगों ने अपनी जान गवां दी जो बहुत ही कष्टदायक है। हमारी सरकार लगातार पर्यावरण मित्रों के लिए बेहतर सुविधाऐं देने के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में नई तकनीकी के ऐसे-ऐसे उपकरण आने वाले हैं जिससे पर्यावरण मित्रों के कार्य पहले से और सुगम होंगे। उन्होंने कहा कि कोई कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, हम सब एक समान हैं। हमारी सरकार किसी के प्रति कोई भेदभाव नहीं रखती। आज हमारी सरकार समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर दे रही है। उन्होंने बताया कि आज विश्व की सबसे ऊंची सड़क जो कि ऊं बिड़ला पर्वत पर बना कर भारत ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

उन्होंने कहा कि हम जाति, धर्म आदि इन सब बातों से ऊपर बढ़कर सबको एक साथ आगे लेकर चलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौहल्ले में जा-जा कर पीने के पानी की जांच करने वाला पहला नगर निगम रुद्रपुर है। इसके लिए उन्होंने मेयर रामपाल सिंह एवं नगर आयुक्त विशाल मिश्रा (आईएएस) को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जल संवर्धन का कार्य हेतु जनपद में 75 तालाब तैयार करने का लक्ष्य है, जिसमें से 55 तालाब तैयार किये जा चुके हैं, शेष अतिशीघ्र तैयार होने वाले है। उन्होंने बताया कि पर्यटन के क्षेत्र में रुद्रपुर में संजय चेतना वन का कायाकल्प करने हेतु कार्य गतिमान है, जिसके लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति पूर्व में दी जा चुकी है। हमें बहुत जल्द रुद्रपुर में एक पर्यटन स्थल के रूप में संजय चेतना वन देखने को मिलेगा, जिसमें दूर-दूर से आने वाले पर्यटक आनन्द ले सकेंगे।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, सुरेश परिहार ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, भारत भूषण चुघ, उत्तम दत्ता, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन दिवाकर पाण्डे, योगेश वर्मा, एमडी कृष्णा हॉस्पिटल विजय अग्रवाल, डॉ. गौरव अग्रवाल के साथ नगर निगम के पार्षदगण आदि उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles