spot_img
spot_img
Monday, May 4, 2026
spot_img

राकेश टिकैत पहुंचे काशीपुर, बोल-तानाशाह हो गई है भाजपा सरकार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद): भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के काशीपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

बता दें कि राकेश टिकैत कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष राजू छीना के फार्म ढकिया गुलाबो में आज दोपहर करीब 11:30 बजे पहुंचे जहां पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों तथा कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए राकेश टिकैत ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाह हो गई है। सरकार ने किसानों की बात मानते हुए 3 कृषि कानून वापस लौटा लिए थे और वादा किया गया था कि एमएसपी की गारंटी भी उन्हें दी जाएगी। परंतु काफी समय बीत जाने के बाद भी भाजपा की केंद्र सरकार ने आज तक भी किसानों को एमएसपी की गारंटी नहीं दी है। उन्होंने किसान यूनियन सहित तमाम किसान संगठनों से आग्रह करते हुए कहा कि आगामी 26 जनवरी को एक बड़ी पंचायत हरियाणा के जींद में आयोजित की जाएगी। जो किसान संगठन और किसान हरियाणा पंचायत में शामिल होना चाहते हैं वह पंचायत में शामिल हो सकते हैं।

टिकैत ने कहा कि जो किसान भाई हरियाणा पंचायत में शामिल नहीं होंगे। वे 26 जनवरी को तिरंगा फहराने के बाद अपने-अपने क्षेत्रों में ट्रैक्टरों द्वारा रेलिया निकलेंगे। टिकैत ने भाजपा की केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ना तो बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को ही मान रही है और ना बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के लिखे संविधान को मान रही है। क्योंकि इस समय विपक्ष कमजोर है जिसके चलते भाजपा तानाशाही रवैया अपना रही है। भाजपा पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल कर लोगों को प्रताड़ित कर रही है। लोगों को पुलिस घर से उठाकर ले जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों के 50 वर्षों से घर बने हुए हैं और वह अपने घरों में रह रहे हैं। उन्हें घरों से बेघर करने का कार्य भाजपा की सरकार कर रही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी का हवाला देते हुए कहा कि उस समय एस्कॉर्ट फार्म में किसानों को तीन-तीन एकड़ जमीन दी गई थी। परंतु वह जमीन आज तक भी किसानों के नाम पर दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने हल्द्वानी में बसी बस्ती का हवाला देते हुए कहा कि जिस तरह से हल्द्वानी में 50 वर्ष पूर्व लोगों को रहने के लिए जगह दी गई थी और आज उस जगह को रेलवे की जमीन बताकर लोगों को घर से बेघर करने का कार्य भाजपा सरकार रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही 50 हजार लोगों का घर तोड़कर उन्हें घर से बेघर नहीं किया जा सकता। लोगों को सड़कों पर आकर आंदोलन करना होगा तभी कोई रास्ता निकलेगा।

उन्होंने किसानों से कहा कि अगर हल्द्वानी की बस्ती अगर उजाड़ी जाती है तो यह है उनके लिए शुरुआत होगी। अगली कार्यवाही वह किसानों के ऊपर ही करेंगे। किसानों को दी गई जमीनों को छीनने का काम भाजपा करेगी।

इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजू छीना, अंग्रेज सिंह, काबल सिंह, सुखदेव सिंह, गुरजीत सिंह छीना, जसवंत सिंह, भगवंत सिंह, रंजीत सिंह, जसपाल सिंह, निर्मल सिंह, चिरमल सिंह, उदित शर्मा, सुखविंदर सिंह, बेदी सिंह, आसिफ खान, अवनीश सिंह बेदी, गुरमीत सिंह, प्रभ पाल सिंह छीना, सतकर्म सिंह, इकबाल सिंह, हरविंदर सिंह, जगदीश सिंह, सुखविंदर सिंह, राकेश प्रधान, गुरजीत सिंह आदि लोग शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles