spot_img
spot_img
Saturday, May 9, 2026
spot_img

काशीपुर : रिटायर्ड एसआई के बेटे की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : रिटायर्ड एसआई के बेटे की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

मृतका वंदना के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुभाष नगर निवासी शेर सिंह यादव यूपी पुलिस से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर हैं। उनके बेटे भूपेंद्र यादव कि पत्नी वंदना यादव कि बीती शाम लगभग पांच बजे संदिग्ध संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना का पता तब लगा जब वंदना के पति ने अपनी ससुराल में फोन कर वंदना कि मौत कि सूचना दी। जिसके बाद कवि नगर में रहने वाली वंदना कि मां मुन्नी देवी पत्नी स्व. शिशुपाल अन्य परिजनों के साथ सुभाष नगर पहुंच गई तथा ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। मायके पक्ष का आरोप था कि दहेज को लेकर वंदना की हत्या की गई है। उन्होंने मौके पर पहुंची पुलिस से कार्रवाई की मांग की। किसी तरह पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं पुलिस ने मृतका के पति भूपेंद्र को अपनी हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि शाम में वंदना की तबीयत खराब होने पर उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे अस्पताल लेकर गये थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि उसने फांसी लगाई है। फिलहाल पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। वंदना की शादी साल 2018 में हुई थी और उसका तीन माह का एक बच्चा भी है।

टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी मनोज जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles