महानाद डेस्क : 15 साल के एक छत्र राज के बाद ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को भाजपा के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। ममता बनर्जी 2 सीटों से चुनाव लड़ीं थीं और दोनों ही सीटों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
भबानीपुर सीट से भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की 15105 वोटों से हराया है। उन्हें 73917 वोट मिले हैं। वहीं नन्दीग्राम सीट से सुवेंदु अधिकारी ने ही ममता बनर्जी को 9665 वोटों से हराया है।
वहीं, ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को भी करारी हार का सामना करना पड़ा है। पश्चिमी बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा ने 208 तो तृणमूल कांग्रेस ने 80 सीटों पर जीत हासिल की है।



