spot_img
spot_img
Monday, October 12, 2026
spot_img

एक ओंकार के चेयरमैन को धमकी देने वाले से मेरा कोई संबंध नहीं : जितेन्द सिंह ‘जीतू’

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) जितेन्द्र सिंह ‘जीतू’ ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि एक ओंकार ग्लोवल एकेडमी के चेयरमैन को धमकी देने वाले से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने पुलिस से उक्त धमकी देने वाले को खोजकर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) जितेन्द्र सिंह ‘जीतू’ ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है कि एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी, बरखेड़ी के संबंध में एक कथित धमकी भरी फोन कॉल आने की बात कही जा रही है और इस संबंध में उनकेे नाम का उल्लेख किया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि यह कॉल विदेश से आई थी, लेकिन वह कॉल कहाँ से आई, किस नंबर से आई, किस व्यक्ति द्वारा की गई और उसमें क्या कहा गया, इसकी वास्तविक जानकारी उन्हें नहीं है। यह जानकारी उन्हें केवल सोशल मीडिया पर एकतरफा रूप से चल रही चर्चाओं से ही प्राप्त हुई है।

जितेन्द्र सिंह ‘जीतू’ ने कहा कि वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि उनकाा इस प्रकार की किसी भी फोन कॉल से कोई संबंध नहीं है। उनके नाम का उपयोग कर इस तरह के आरोप लगाना अत्यंत गंभीर है। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) हैं। ऐसे निराधार आरोपों से उनकी सामाजिक छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने पुलिस से अपील की है कि उक्त कथित धमकी भरी कॉल की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराई जाए, कॉल किस नंबर से और कहाँ से की गई, किस व्यक्ति द्वारा की गई तथा उसमें क्या कहा गया, इसकी सत्यता सामने लाई जाए। यदि जांच में यह तथ्यहीन/झूठा पाया जाता है तो उनके नाम का दुरुपयोग करने वाले व्यत्तिळयों के विरुद्ध विधि अनुसार उचित कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएँ दोबारा न हों।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles