spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

काशीपुर : वापिस नहीं लौटी डिग्री कॉलेज जाने के लिए निकली युवती

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : घर से डिग्री कॉलेज जाने के लिए निकली एक युवती अपने घर वापिस नहीं लौटी।

नूरपुर कॉलोनी, कुंडेश्वरी निवासी रोशन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी 23 मार्च की सुबह 9.30 बजे घर से डिग्री कॉलेज जाने के लिए निकली थी। लेकिन उसके बाद घर वापिस नहीं लौटी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर खुशबू की तलाश शुरु कर दी है।

वहीं, कोतवाल काशीपुर मनोज रतूड़ी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त गुमशुदा युवती के बारे में कोई जानकारी हो तो मोबाइल नं. 9411112904 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles