spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

वाहन चोर गिरोह के तीन मेंबर गिरफ्तार, चोरी की 10 बाईक बरामद

हरिद्वार (महानाद) : खानपुर थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 10 बाइकें बरामद की हैं।

मिली जानकारी के अनुसार थाना खानपुर पर बाइक चोरी संबंधी दर्ज मुकदमे में कार्यवाही करते हुए पुलिस को बीती देर शाम खासी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गयी 10 बाइकें बरामद की हैं। जो उन्होंने कोतवाली नगर, ज्वालापुर, रानीपुर व अन्य क्षेत्रों से चोरी की थी।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अभिषेक पुत्र बबलू निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद, बन्टी पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम रोहाल्की थाना खानपुर व नीरज पुत्र सूरज भान निवासी फुगाना, मुजफ्फर नगर, उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles