spot_img
spot_img
Monday, April 6, 2026
spot_img

जसपुर : पुलिस ने गोष्ठी आयोजित कर नशे के दुष्प्रभाव से कराया अवगत

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश पर नशे के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान के तहत आज कोतवाली जसपुर पुलिस द्वारा मौहल्ला पट्टी चौहान में स्थानीय युवाओं व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर नशे के दुष्प्रभाव के बारे में अवगत कराया और सभी की समस्या को सुना गया एवं नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया गया।

इस मौके पर समाज के सभी वर्गों के लोग मौजूद रहे। लोगों ने पुलिस की इस कार्य प्रणाली की भरपूर प्रशंसा की। कहा कि जिस समाज में प्रशासन जागरूक रहेगा, वह समाज स्वयं जागरूक हो जाएगा।

इस दौरान कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट तथा जावेद मलिक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles