spot_img
spot_img
Wednesday, April 29, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री योगी ने किये 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, मुनिराज बने मुरादाबाद के नये डीआईजी

लखनऊ (महानाद) : यूपी में शुक्रवार देर रात को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं।

मुरादाबाद के डीआईजी शलभ माथुर को अलीगढ़ का नया डीआईजी बनाया गया है। वहीं अयोध्या के एसएसपी डीआईजी मुनिराज जी. को मुरादाबाद का नया डीआईजी बनाया गया है।

अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्वनगर भारती सिंह को अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद बनाया गया है। डीआईजी अलीगढ़ आनन्द राव कुलकर्णी को अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्ध नगर बनाया गया हैै।

एसपी बलिया राजकरन नय्यर को अयोध्या का नया एसएसपी बनाया गया है। प्रतीक्षारत एसपी आशीष श्रीवास्तव को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ.प्र. लखनऊ से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ भेजा गया है। पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद रवि कुमार को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, आगरा भेजा गया है।

एसपी फतेहगढ़ अशोक कुमार मीना को एसपी शाहजहाँपुर बनाया गया है। एसपी शाहजहाँपुर एस आनंद को एसपी बलिया बनाया गया है।

एसपी प्रतीक्षारत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ.प्र. लखनऊ शुभम पटेल को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद भेजा गया है।

विकास कुमार को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, आगरा से एसपी फतेहगढ़ बनाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles