spot_img
spot_img
Monday, August 17, 2026
spot_img

काशीपुर : बिना बताये घर से लापता हुई 18 साल की विवाहिता

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): एक 18 साल की विवाहिता बिना बताये अपने घर से गायब हो गई। पति की तहरीर केआधार पर पुलिस नेउसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरुकर दी है।

मौ. कटोराताल निवासी इकरार अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 जून 2023 को 6.30 बजे उसकी 18 साल की पत्नी तय्यबा घर से किसी को कुछ बताये बिना कहीं चली गई। तब से वह वापिस नहीं लौटी है। उसने उसे सभीजगह तलाश कर लिया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है।

इकरार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तय्यबा की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles