spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

दरोगा को घायल करने वाला अस्पताल से फरार, एसएसपी ने किया 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी ने लापरवाही बरतने वाले 3 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

आपको बता दें कि दिनांक 04/07/2023 को मेट्रोपोलिस सिटी के पास से एक महिला का पर्स लूट कर भाग रहे मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों ने एसआई मोहन भट्ट को टक्कर मारकर घायल कर दिया था, इस दौरान अभियुक्त भी चोटिल हो गए थे जिस पर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभियुक्तों की देखरेख एवं सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात किया गया था। लेकिन दिनांक 06/07/2023 को चोटिल अभियुक्त संजय कुमार अस्पताल से फरार हो गया।

अभियुक्त के अस्पताल से फरार होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हेड कां. हेम चंद्र, कां. कमल सिंह व गिरीश चंद्र को ड्यूटी में घोर लापरवाही व उदासीनता बरतने पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच रिपोर्ट 01 सप्ताह में उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।

एसएसपी ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त दंडनीय कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles