spot_img
spot_img
Tuesday, October 20, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग: डीआईजी ने पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या

चेन्नई (महानाद) : कोयंबटूर रेंज के डीआईजी विजयकुमार ने आज सुबह लगभग 6.15 बजे अपने आवास पर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दें कि डीआईजी विजय कुमार सुबह की सैर के बाद अपने कैंप कार्यालय रेस कोर्स के पास रेड फील्ड्स स्थित आवास पर लौटे और उससे सर्विस पिस्टल ली और अपने कमरे में चले गये। जैसे ही कमरे से गोली चलने की आवाज आई तो बंदूकधारी गार्ड अंदर भागा तो देखा कि विजय कुमार खून से लथपथ पड़े हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार विजय कुमार डिप्रेशन से ग्रस्त थे। उन्होंने नींद न आने की शिकायत की थी जिस कारण उनकी काउंसलिंग की जा रही थी इसी क्रम में उनके परिवार को भी चेन्नई से कोयंबटूर बुलाया गया था।

45 साल के विजय कुमार 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। इसी साल जनवरी में उन्होंने कोयंबटूर रेंज के डीआईजी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। इससे पूर्व वे कांचीपुरम, कुड्डालोर, नागापट्टिनम और तिरुवरुर के पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपायुक्त, अन्ना नगर के रूप में काम कर चुके हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles