spot_img
spot_img
Monday, May 25, 2026
spot_img

बड़ी खबर : कटोराताल चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी सहित कई इंस्पेक्टरों/सब इंस्पेक्टरों के तबादले

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले के कई इंस्पेक्टरों/सब इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिये हैं।

एसएसपी के पीआरओ इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार को रुद्रपुर का नया कोतवाल बनाया गया है। वहीं रुद्रपुर के कोतवाल विक्रम सिंह राठौर को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

कटोराताल चौकी इंचार्ज एसआई नवीन बुधानी को रम्पुरा चौकी, रुद्रपुर का इंचार्ज बनाया गया है। लाइन में तैनात एसआई विपुल जोशी को कटोराताल चौकी का नया इंचार्ज बनाया गया है। रम्पुरा चौकी प्रभारी केसी आर्या को रुद्रपुर कोतवाली का एसएसआई बनाया गया है।

पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में तैनात एसआई जसवीर सिंह को एसएसआई बाजपुर बनाया गया है। एसएसआई बाजपुर गोविंद मेहता को बरहैनी चौकी, बाजपुर का प्रभारी बनाया गया है।

बरहैनी चौकी इंचार्ज प्रकाश बिष्ट को थाना आईटीआई भेजा गया है। प्रभारी चौकी दोराहा, बाजपुर देवेंद्र राजपूत को वाचक, रीडर शाखा एसएसपी कार्यालय रुद्रपुर भेजा गया है।

प्रभारी डीसीआरबी सुरेन्द्र सिंह को प्रभारी दोराहा चौकी बनाया गया है। प्रभारी चौकी सुल्तानपुर पट्टी विजय सिंह को प्रभारी चौकी आदर्श नगर, रुद्रपुर बनाया गया है।

बाजार चौकी, रुद्रपुर के प्रभारी संदीप शर्मा को पतरामपुर, जसपुर चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। पतरामपुर चौकी इंचार्ज भूपालराम पौरी को कोतवाली काशीपुर भेजा गया है।

पुलिस कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात एसआई जीवन चुफाल को आईटीआई थाना भेजा गया है। पुलिस कार्यालय के साइबर सैल में तैनात एसआई अरविन्द बहुगुणा को प्रभारी चौकी आवास विकास, थाना ट्रांजिट कैंप बनाया गया है।

प्रभारी चौकी आवास विकास, थाना ट्रांजिट कैंप एसआई नीमा बोरा को प्रभारी चौकी बाजार, रुद्रपुर बनाया गया है। एसआई रिणी चौहान को पुलिस लाइन से कोतवाली किच्छा भेजा गया है।

एसआई सुरेन्द्र रिंगवाल को पुलिस लाइन से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय, एसआई बबीता को कोतवाली किच्छा से कोतवाली सितारगंज भेजा गया है।

एसआई गोल्डी घुघत्याल को कोतवाली सितारगंज से थाना टाªांजिट कैंप, एसआई धीरन्द्र परिहार को थाना पंतनगर से कोतवाली बाजपुर भेजा गया है।

एसआई प्रकाश राम विश्वकर्मा को पुलिस लाइन से चौकी सिडकुल, थाना पंतनगर तथा एसआई अशोक कांडपाल को पुलिस लाइन से थाना नानकमत्ता भेजा गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles